फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

प्रमोद अध्यक्ष और बुद्ध प्रकाश बने बार एसोसिएशन महामंत्री

Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
political
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार रायजादा (काली टी-सर्ट) का स्वागत करते अधिवक्ता? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम बुधवार रात घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रमोद रायजादा ने प्रतिद्वंद्वी गया प्रसाद को 120 मतों से हराया। महामंत्री पद पर बुद्घ प्रकाश सिंह ने बृजेश चंद्र बाजपेयी को 102 मतों से हराया है। समर्थकों के बीच चुनाव परिणाम आते ही खुशी की लहर दिखी। विजेता प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के 1176 अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री के साथ 24 पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से मतगणना चालू हुई। तीन गुटों में आदर्श अधिवक्ता संगठन से अध्यक्ष पद पर गया प्रसाद और महामंत्री पद पर बुद्घ प्रकाश सिंह ने दावेदारी की थी। जागरुकता अधिवक्ता संगठन की ओर से अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार बाजपेयी, और महामंत्री पद पर दिनेश कुमार ने दावेदारी की थी। सर्व समाज गुट से अध्यक्ष पद से प्रमोद कुमार रायजादा ओर महामंत्री पद पर बृजेश चंद्र बाजपेयी दावेदार रहे। परिणाम में सर्व समाज गुट से प्रमोद को अध्यक्ष चुना गया। इन्हें कुल 500 मत मिले। प्रमोद के प्रतिद्वंद्वी गया प्रसाद दुबे को 380 मत और सुनील बाजपेयी को 276 मत मिले। महामंत्री आदर्श अधिवक्ता संगठन से बुद्घ प्रकाश सिंह को चुना गया। महामंत्री पद पर बुद्घ प्रकाश सिंह को कुल 531, दिनेश कुमार सिंह को 190, बृजेश चंद्र बाजपेयी को 429 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमर नाथ कैथल 609 मत पाकर विजेता रहे। राकेश चंद्र गुप्ता को 353, सुरेश कुमार यादव को 153 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्भय कुमार गुप्ता 470 वोट लेकर जीते। अरुण कुमार गुप्ता 448, संदीप कुमार को 387, शिवकरण प्रसाद को 278, रामऔतार को 230, राजेश कुमार मिश्रा को 224 वोटों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश गुप्ता 368 वोट लेकर विजेता रहे। नफीस अहमद को 360, अंकित दीक्षित को 281, संतोष कुमार को 127 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरव रमन सिंह एक वोट से विजेता रहे। उन्हें 444, गणेश प्रसाद तिवारी को 443, नमिता सिंह को 424, मोइन अहमद को 356, विनोद कुमार को 349 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर भूपेंद्र सिंह मौर्या 531 मत लेकर विजेता रहे। मोहम्मद आसिफ को 329, रामकिशोर को 269 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रकाश पद पर शिवम गुप्ता 540 वोट पाकर विजेता रहे। रामसनेही को 358, शत्रुघन सिंह को 185 वोट पर संतोष करना पड़ा। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर इंद्रमोहन सिंह को 410 मत पाकर विजेता रहे। बेनीलाल को 162, भारत विमल को 323, मनोज कुमार 175 वोट मिले। वरिष्ठ सदस्य पद संगमलाल वर्मा, हृदय राम श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, पंकज दीक्षित, अनिल कुमार चुने गए। कनिष्ठ सदस्य अनिल कुमार गुप्ता, छाया देवी, दिलीप चंद्र, पूजा देवी, संजय कुमार व सुधीर पटेल चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed