{"_id":"611d467b8ebc3e05fe6ea5ff","slug":"political-fatehpur-news-knp6468947138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने बूथ, सेक्टर प्रभारियों को सिखाया चुनावी फतह के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने बूथ, सेक्टर प्रभारियों को सिखाया चुनावी फतह के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ और सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव जीतने के गुर बताए। चित्रांशनगर स्थित एक मैरिज हाल में लगे शिविर में अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया।
शिविर में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि कोई भी चुनाव फतह के लिए एक साल पहले से तैयारी प्रारंभ करने की जरूरत होती है। सबसे पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण को प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से लेना चाहिए। अपने लोगों के नाम शामिल कराने और अन्य दलों के फर्जी नाम हटवाने का काम किया जाए। इसके साथ ही कार्यकर्ता घर जाकर सपा सरकार में हुए कामों की याद ताजा कराई जाए।
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं की टीम बहुत ही जरूरी है। सभी बूथ और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, रफी अहमद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रमुख इंद्रसेन यादव, नफीस उद्दीन, जिला पंचायत सदस्य संगीता राज पासी, रहीम राइन कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रौनक राज पासी, अरुण कुमार उर्फ टोनू और बृजेंद्र यादव आदि शामिल थे।
बैलगाड़ी रैली निकाल महंगाई का किया विरोध
फतेहपुर। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिंदकी विधानसभा प्रभारी रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू ने महंगाई के विरोध में धारूपुर से बैलगाड़ी रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। धारूपुर गांव में रैली का समापन कर 50 जरूरतमंदों को राशन किट भी बांटी।
बुधवार को धारूपुर में ग्रामीणों को सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी। कहा कि सात में रसोई गैस की कीमत दो गुना बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल कीमतें आसमान चूम रही हैं। अब वाहनों में चलना आम आदमी के बूते की बात नहीं रही। महंगाई को आसमान पहुंचाने वाली भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। रैली में महंगू निषाद, राजू यादव, रोहेलजिया, सुशील कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, शंभू दयाल, हंसराज पासी और जयसिंह यादव आदि शामिल थे।