फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

केंद्रीय मंत्री का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत.

Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
political
जहानाबाद/बिंदकी। जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सोमवार को जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अभी तक मोदी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय विभाग की मंत्री थीं। कैबिनेट विस्तार में उन्हें इस विभाग के साथ ही उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को जिला आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में थाना मोड़ के पास काली मंदिर में पूर्व प्रधान रामबली निषाद, सुरेश उत्तम, मंडल अध्यक्ष लालसिंह, सभासद महेश चौरसिया, राजेश बाजपेयी, सतीश गुप्ता ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। तेजानगर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष शिवाकांत के नेतृत्व में करन पांडेय, विवेक अवस्थी प्रधान, कापिल, मोहित सोनकर, करन साहू ने स्वागत किया। प्रधान बृजेश कुमार नहरामऊ, बाबू सिंह करनपुर, मनोहर निषाद मथुरापुर, शिवबाबू पहाड़ीपुर, अशोक प्रधान बिजुरी, चंद्रशेखर किशुनपुर कपिली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बिंदकी में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, सुतीक्षण सिंह, दिनेश तिवारी, रोहित कश्यप आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed