{"_id":"695419f75895db04210d0b57","slug":"policemans-son-in-law-demands-rs-10-lakh-by-threatening-divorce-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146550-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तलाक की धमकी देकर सिपाही दामाद ने मांगे 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तलाक की धमकी देकर सिपाही दामाद ने मांगे 10 लाख
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी को छोड़ने की धमकी देकर सिपाही दामाद ने ससुर से 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद औंग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के जुराखन खेड़ा गांव निवासी चंदन ने बताया कि उन्होंने बेटी रचना की शादी औंग थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी ओमप्रकाश के सिपाही पुत्र पंकज से की थी। शादी के बाद पंकज ने प्लॉट खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि रुपये न मिलने पर दामाद दबाव बनाने लगा और उसकी पत्नी भी उसका साथ देती रही। इन्कार करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। पीड़ित का कहना है कि बेटी को तलाक की धमकी दी जा रही है और कई बार पुलिस के सामने बुलाकर अपमानित किया गया।
विज्ञापन
चंदन ने बताया कि जान का खतरा महसूस होने के कारण वह पिछले छह माह से घर से बाहर रह रहा है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज के अनुसार, सास और सिपाही दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।