फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,wine,arrest

22 लाख की विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
police,wine,arrest
फतेहपुर। हरियाणा से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की खेप एसटीएफ और मलवां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और मलवां थाने के एसआई रामशीष यादव की सयुंक्त टीम ने शनिवार सुबह हरियाणा से आ रहे संदिग्ध कंटेनर को कोटिया मोड़ के पास रोका। पुलिस को देख चालक, खलासी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। कंटेनर की तलाशी में 480 पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पेटियों में शराब करीब 4320 लीटर के आसपास होगी। शराब की पेटियां छिपाने के लिए कंटेनर में क्राकरी के भी गत्ते रखे हुए थे।
विज्ञापन

निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक जसवीर सिंह निवासी रहलचहल थाना चोलाशहर जिला तरनतारन पंजाब और उसके साथी अवजिंदर सिंह निवासी रामतीरथ रोड थाना छेहरता जिला अमृतसर पंजाब को पकड़ा गया है। उनके पास से तीन मोबाइल, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 1550 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास कंटेनर में लोड माल के कागजात फर्जी निकले हैं। बिहार के बेगूसरांय शराब की सप्लाई लेकर जा रहे थे। बिहार में यह शराब कई गुना दाम में बेची जाती है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि फ्राड, शराब बरामदगी और परिवहन का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed