{"_id":"62bb51e67fbe100a6256f50e","slug":"police-tappebaji-mahila-fatehpur-news-knp704816725","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर दोगुना करने का लालच देकर ले गए जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर दोगुना करने का लालच देकर ले गए जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। बाइक सवार टप्पेबाजों ने वृद्ध महिला के जेवर पार कर दिए। महिला ने बताया कि घटना शनिवार की है और टप्पेबाजों ने जेवर दोगुना करने का लालच दिया था। सोमवार को बिंदकी सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव की रहने वाली मुकुंदी देवी (65) पत्नी राकेश तिवारी शनिवार को गांव से पैदल रेवाड़ी बाजार जेवरों की मरम्मत कराने जा रहीं थीं। महिला के मुताबिक रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले और लिफ्ट देने के बहाने बाइक में बैठा लिया।
इस बीच युवकों को जेवर होने की बात भी पता चल गई। इस पर बाइक सवारों ने दोगुने करने का झांसा देकर जेवर ले लिए और फिर महिला को बीच रास्ते में छोड़कर भाग निकले। मुकुंदी के मुताबिक जेवरों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी।
विज्ञापन
थाने में सुनवाई न होने पर सोमवार को उसने सीओ से शिकायत की। इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।