{"_id":"673b99544efb3b85e40f1b26","slug":"police-returned-from-madhya-pradesh-and-gave-photos-of-woman-and-girl-on-doordarshan-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-124523-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मप्र से लौटी पुलिस ने दूरदर्शन पर दिया महिला-बच्ची के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मप्र से लौटी पुलिस ने दूरदर्शन पर दिया महिला-बच्ची के फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव किनारे नाले से 21 अक्तूबर को बरामद महिला व बच्ची के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों के बाद सीमावर्ती मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों से लापता महिला व बच्ची की तलाश के बाद लौटी है। पुलिस ने शवों के प्रचार-प्रसार के लिए दूरदर्शन लखनऊ कार्यालय दोनों के फोटो भेजे हैं।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग दो से करीब चार किलोमीटर दूर बिंदकी मार्ग पर बाजापुर गांव किनारे महिला व बच्ची के शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस एक माह बाद भी नाकाम है। पुलिस मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़े थाना क्षेत्रों व आदिवासी इलाकों में महिला व बच्ची के शवों की फोटो लेकर पहचान को गई थी।
वहां से भी कोई सुराग नहीं लगने पर लौट आई है। पुलिस ने शवों की फोटो दूरदर्शन कार्यालय भेजे हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने की वजह से हत्याकांड की गुत्थी उलझी है। सर्विलांस और अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।