{"_id":"62489c24c27afd4ae271af03","slug":"police-report-sasural-fatehpur-news-knp6889887149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दहेज में बुलेट और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने ससुराल के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेउरा निवासी साबिर अली की पुत्री खुशनूर की शादी नौ अगस्त 2021 को काजीटोला निवासी सुहैल के साथ हुई थी। खुशनूर का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सूफिया बेगम, ससुर दिलशाद, पति सुहैल, ननद अस्मत, सायका बानो अतिरिक्त दहेज में बुलेट और ननदों के लिए सोने की चेन की मांग करने लगे।
दहेज न मिलने के कारण उसे विदा कराने से मना कर दिया। किसी तरह समझौते के बाद विदा कराया और ससुराल में लाकर प्रताड़ित करने लगे। भूूखा-प्यासा रखने लगे। उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
खुशनूर ने बताया कि पता चलने पर उसके माता-पिता फिर मायके लेकर आ गए। कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई।
इस पर पति सुहैल ने गाली-गलौज देकर उसे तीन बार तलाक बोल दिया और दूसरी शादी करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।