फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,report,mahila

दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर निकाला

Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
police,report,mahila
फतेहपुर। दहेज के लिए दो अलग-अलग मामलों में ससुरालियों ने महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक मामले में तो शादी के दो माह बाद ही नवविवाहिता को घर से निकाल दिया गया। नवविवाहिता पर गर्भवती होने का झूठा आरोप भी लगाया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाने के कैथी निवासी स्व. कामता की बेटी उर्मिला देवी की शादी दो माह पहले शिवप्रकाश निवासी श्यामपुर सुल्तानगढ़ थाना जाफरगंज के साथ हुई थी। उर्मिला का आरोप है कि चौथी के बाद ससुरालीजन दहेज का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ससुरालियों ने उस पर छह माह की गर्भवती होने का भी झूठा आरोप लगाया।
बीती 18 जून को उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत 11 ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ललौली थाने के सातआना निवासी इफ्तखार खान की पुत्री गुलनाज खातून की शादी 13 सितंबर 2020 को अहमद रजा निवासी दलेलखेड़ा थाना जाफरगंज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति अहमद रजा, ससुर इदरीश, सास रइसा दहेज की मांग को प्रताड़ित करते थे।

बीती 28 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
-युवती का अपहरण, हत्या की आशंका
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता का आरोप है कि परिवार 21 जून को खेत चारा लेने चला गया था। उसकी 26 वर्षीय पुत्री और बुजुर्ग मां घर में अकेली थी। गांव के विजय सिंह उर्फ ननकू, अजय सिंह उर्फ छोटू युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी दुष्कर्म के बाद हत्या कर सकते हैं। कहीं बेच भी सकते हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed