{"_id":"6298fe437269297ee52874e7","slug":"police-ranjish-goli-fatehpur-news-knp7002927200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में घर के पास हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में घर के पास हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर के सिर पर गोली मारी गई। जान बचाने के लिए हिस्ट्रीशीटर घर की ओर भागा तो हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से भी प्रहार किए। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर प्रयागराज निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
एसओ हथगाम अश्विनी सिंह का कहना है कि मामला रंजिश का लग रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
हथगाम थाना क्षेत्र खरकी का पुरवा मजरे पट्टीशाह निवासी अशोक यादव (45) हिस्ट्रीशीटर हैं। वह गुरुवार की सुबह बाल कटाने के लिए बाइक से इटैली गांव गया हुआ था।
लौटते वक्त जब उसकी बाइक घर से थोड़ा पहले भोला यादव के मकान के पास पहुंची तो वहां घात लगाकर बैठे चार-पांच लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान हमलावरों ने अशोक के सिर पर गोली मार दी, वह घर की ओर भागा तो हमलावरों ने उसे घेरकर पेट में धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।
किसी तरह अशोक अपने घर में घुसा और हमलावर वहां से भाग निकले। परिजन अशोक को लेकर तुरंत प्रयागराज के लिए निकल गए। फायरिंग की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक के दरवाजे उसकी बाइक पड़ी मिली।
विज्ञापन
स्थानीय लोग भी पुलिस को कुछ नहीं बता पाए। एसओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि अशोक और भोला यादव के बीच पुरानी रंजिश है। तहरीर मिलने के बाद हमलावरों की पहचान हो जाएगी।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह अशोक घर से निकलकर बिना किसी का नाम लिए हुए गालियां दे रहा था। भोला यादव व उनके परिवार से अशोक की रंजिश है। आशंका जताई जा रही है कि गाली गलौज ही वारदात का कारण हो सकती है।
जांच में यह भी पता चला कि अशोक और भोला के परिवार के बीच करीब छह साल से किसी युवती को लेकर रंजिश चल रही है। एक महीने पहले भी अशोक और भोला यादव के लड़कों के बीच मारपीट हुई थी। घटना से पहले भोला, उसका भाई व उसके बेटे भी मोहल्ले में देखे गए थे।