{"_id":"628bcbce6b7d275ea3306707","slug":"police-murti-chor-fatehpur-news-knp698471254","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की कीमत वाली अष्टधातु की मूर्ति पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की कीमत वाली अष्टधातु की मूर्ति पकड़ी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी (फतेहपुर)। पुलिस ने चोरी की गई अष्टधातु से निर्मित महावीर स्वामी की मूर्ति के साथ चोर को पकड़ा है। मूर्ति का वजन तीन किलो 640 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मूर्ति कहां से चोरी की गई है, इसकी जांच की जा रही है।
रविवार की रात जनता मोड़ बाईपास के पास पुलिस ने दबिश देकर नकुल पुत्र स्वर्गीय श्याम भाट निवासी दरवेशाबाद कोतवाली बिंदकी को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से महावीर स्वामी की एक मूर्ति बरामद की है। मूर्ति की लंबाई 7.5 इंच है। पुलिस ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह मूर्ति की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।
पूछताछ में आरोपी नकुल ने बताया कि गांव के कई लोग दूसरे प्रदेशों में घूम-घूम कर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ कराते हैं। इसी दौरान यह मूर्ति चोरी की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर नकुल को जेल भेज रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति कहां से चुराई गई है, इसकी जांच चल रही है। मूर्ति चोरी में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, उनका भी पता किया जा रहा है। चोर को पकड़ने वालों में इंस्पेक्टर बिंदकी के साथ एसएसआई राजेश कुमार सिंह, सिपाही अजय यादव, पंकज सिंह शामिल रहे।