{"_id":"62b5fc7b12976b0795529a0c","slug":"police-mp-scorpi-fatehpur-news-knp7041182127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सांसद की नंबर प्लेट लगाने में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सांसद की नंबर प्लेट लगाने में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद की स्कार्पियो की नंबर प्लेट दूसरी स्कार्पियो में लगाकर उसे बुकिंग में चलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कार्पियों को भी सीज किया है।
कोतवाली पुलिस के एसआई प्रवीण कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात आईटीआई कॉलेज के पास एक स्कार्पियो पकड़ी। स्कार्पियो पर नंबर प्लेट यूपी 90 डी 5997 लगी हुई थी। चालक कामता प्रसाद निषाद निवासी उत्तरी गौतम ने पूछताछ में बताया कि वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 71 यू 5251 है। वह बुकिंग पर गाड़ियां चलाने का काम करता है। उसकी स्कार्पियो का रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका था, इसलिए उसने सांसद की स्कार्पियो का नंबर डाल रखा है।
बकौल चालक उसने चुनाव के दौरान भी कई बार सांसद के नंबर पर स्कार्पियो बुकिंग के लिए भेज चुका है। हाल ही में सांसद को भी इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रकरण की एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद से ही पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि स्कार्पियो सीज की गई है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।