{"_id":"626d30b6004b22472f226bb7","slug":"police-maut-mahila-fatehpur-news-knp6940854188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मवई गांव में एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। भाइयों ने महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। महिला को शादी के करीब 22 साल बाद भी एक भी संतान नहीं थी। इस बात को लेकर घरेलू कलह बनी रहती थी।
मवई गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना ने बताया कि उनकी पत्नी रचना देवी (46) सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देखकर उसे पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया मोहल्ला निवासी रचना के भाई राहुल, दीपू् ने बताया कि शादी के बाद बहन को बच्चे नहीं हुए। इस बात को लेकर बहनोई और उसके परिवार के लोग बहन को कोसते थे। बहनोई बहन को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
बहनोई के परिवार की एक महिला के साथ संबंध भी थे। संबंध को लेकर बहन आपत्ति जाहिर करती थी। इन बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। इन्हीं सब बातों के चलते बहन को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला। मरने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। संतान नहीं होने के तनाव में महिला के जान देने का मामला सामने आया है।