फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police man korona positive

कोरोना पॉजिटिव निकले दो पुलिसकर्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
police man korona positive
फोटो- 2
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव निकले दो पुलिसकर्मी - मलवा थाने से छुट्टी पर आगरा अपने घर गए थे - जिले में कुल एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी हैं क्वारंटीन - आगरा से लौटने के बाद पुलिस लाइन में कराई थी आमद संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना पुलिसकर्मियों की केस हिस्ट्री खंगाली गई। सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मी मलवां थाने में तैनात रहे हैं। वह दोनों लाकडाउन के पहले आगरा गए थे। दोनों आगरा के ही रहने वाले हैं। छुट्टी खत्म होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगरा में ही दोनों ने आमद करा ली थी। सात मई को दोनों मलवा थाने पहुंचे। जहां से पुलिस लाइन आए थे। पुलिस लाइन में आमद के बाद सीधे एक मैरिज हॉल क्वारंटीन सेंटर में दोनों को रोक दिया गया था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों के साथी दो पुलिसकर्मी और भी आगरा गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा जिले में अब तक करीब 30 पुलिसकर्मी क्वारंटीन हो चुके हैं। फिलहाल एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी क्वारंटीन चल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट भी आनी बाकी है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया छुट्टी से लौटने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सीधे क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है। क्वारंटीन पीरियड बीतने और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही वापस ड्यूटी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed