{"_id":"628e768742dbea040e63b119","slug":"police-loot-maarpeet-fatehpur-news-knp6988596195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल टैक्स आफिसर बता कुर्सी से लदी मैजिक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल टैक्स आफिसर बता कुर्सी से लदी मैजिक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। मंगलवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र में खुद को सेल टैक्स अफसर बताकर पांच बदमाशों ने कुर्सियों की लदी एक मैजिक लूट ली। घटना चालक को बंधक बनाकर अंजाम दी गई। इसके बाद बदमाशों ने चालक को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया और उसे कौशांबी जनपद के पइंसा थाने के थोन गांव के पास फेंक दिया। पइंसा पुलिस ने लूट का मुकदमा पंजीकृत कर खागा कोतवाली क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण किया हैं।
दशरथ सिंह निवासी रतवा थाना गजनेर, जिला कानपुर देहात मंगलवार रात मैजिक (यूपी 77 एएन-6258) में सुप्रीम ब्रांड की कुर्सियां लादकर कानपुर से प्रयागराज जा रहा था। मंगलवार रात वह थरियांव से आगे खागा क्षेत्र में आया तो एक कार ने मैजिक को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से पांच लोग उतरे और मैजिक चालक दशरथ को बताया कि वह सेल टैक्स आफिसर हैं।
यह सुनकर दशरथ ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे दबोच कर पीटा और गमछे से बांधकर कार के अंदर फेंका और मैजिक लूटकर निकल गए। देर रात बदमाशों ने दशरथ को कौशांबी जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र के थोन गांव के पास फेंक दिया। किसी तरह बंधन से मुक्त होकर दशरथ पइंसा थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सुबह इंस्पेक्टर पइंसा दशरथ को लेकर घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। घटनास्थल खागा में था, इसलिए दशरथ को खागा कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन
जहां खागा पुलिस ने इसे थरियांव थाना क्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ा और फिर थरियांव पुलिस ने भी पल्ला झाड़कर इसे अपने सीमा से बाहर का मामला बताया। पइंसा थाने में दशरथ व मैजिक मालिक दोनों है, उसकी तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मैजिक गाड़ी लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया है।