फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,jaanch,hatya

घर के अंदर वृद्धा की पीटकर हत्या

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
police,jaanch,hatya
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक और पुलिस विभाग की टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी/जोनिहां। हसनापुर गांव में घर के अंदर वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक ने बताया कि देर शाम मृतका के चोटे बेटे व बड़ी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या के अलावा सिर पर चोटें भी मिलीं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव की रामश्री (60) पत्नी स्व. जागेश्वर अपने घर में अकेली रहती थी। घर के पास उसका छोटा बेटा संतराम, अपनी भाभी कामिनी के साथ रहता है। कामिनी का पति राजेंद्र मुंबई में नौकरी करता है। शुक्रवार रात रामश्री के परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को रोककर संतराम से पूछताछ की तो उसने बताया कि देर शाम मां रामश्री अपने कमरे में मृत पड़ी थी और शरीर से खून बह रहा था। आशंका है कि उनकी पिटाई की गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल ही शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या शुक्रवार की शाम की गई है। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। संतराम व उसकी भाभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में संतराम ने बताया कि शुक्रवार शाम जब वह मां के घर गया तो वहां ताला लगा था। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि ताला खुला पड़ा था। इसके बाद भीतर जाकर देखा तो मां का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस को बेटे के बयानों पर भी संदेह हो रहा है।

कामिनी का पति राजेंद्र करीब आठ दिन पहले ही मुंबई गया है। घर में रहने वाला छोटे भाई संतराम ने हाल ही में खेत का कुछ हिस्सा बेचकर पैसे जमा किए थे। इसे लेकर उसका मां रामश्री के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed