{"_id":"628d22fe396c024149641166","slug":"police-jaanch-chor-fatehpur-news-knp6986684150","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधानगर में चोरों दो घरों के टूटे ताले एक से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधानगर में चोरों दो घरों के टूटे ताले एक से चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरों ने ई-रिक्शा चालक के घर के ताले तोड़कर जेवर नकदी पार कर दी, जबकि शिक्षिका के घर में चोरी करने में असफल रहे। घटनाओं को लेकर इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है।
चौकी क्षेत्र के बक्सपुर निवासी रिक्शा चालक राघवेंद्र सिंह सोमवार को किसी काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी भी ताला लगाकर गांव चली गई थी। इस बीच चोरों ने गेट व कमरों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये, चांदी और सोने के 50 हजार कीमत के जेवर चोरी कर लिए। राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, राधानगर सरवस्ती ज्ञान मंदिर के पास रहने वाले अमन कुमार ने बताया कि कुछ दूरी पर उसकी बहन निशा पत्नी प्रवीण का घर बना है। निशा स्कूल में पढ़ाती है और उसकी तैनाती बलरामपुर जिले में हैं। बहन और बहनोई बलरामपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
परिवार के एक परिचित मंगलवार की सुबह बहन के घर शादी का कार्ड देने पहुंचे। देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा है और कमरों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह दोनों घटनास्थलों पर जांच करने पहुंचे। कोतवाल आनंद शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।