फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,hatya,arrest

हरिशंकर हत्याकांड में दोस्त ही निकला कातिल

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
police,hatya,arrest
फतेहपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मी की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। वहीं हत्यारोपी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि बिना जांच-पड़ताल के कार्रवाई की गई है। जिसे आरोपी बनाया गया है, उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (33) इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी था। वह 29 मई की दोपहर नलकूप के पास बाग में सोया था। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे मृतक के दोस्त शारूफ उर्फ कल्लू को पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक शारूफ ने ही हरिशंकर की हत्या की है।
उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और खाली कारतूस बरामद किया गया है। उसकी मृतक से मोबाइल पर लंबी बातचीत होना सामने आया है। आरोपी शारूफ के भाई राजा के मुताबिक पुलिस ने खुलासे के चक्कर में उसके बेगुनाह भाई को फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के वादी भाई शिवशंकर ने बुधवार को शारूफ पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। कहना है कि शारूफ ने आशनाई के विवाद में हरिशंकर की हत्या की है। विवेचना में नए तथ्य प्रकाश में आएंगे तो उस पर कार्रवाई होगी।

मामले की जांच के लिए मंगलवार को सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची थी। हत्या की सूचना देनी वाली महिला के फोन नंबर, शारूफ के बताए गए कई मोबाइल नंबरों की जांच बाकी है, लेकिन थरियांव पुलिस इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा और उसे जेल भेज दिया। थरियांव पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed