{"_id":"605247b08ebc3ee61e7cdf0a","slug":"police-fatehpur-news-monitor-sale-of-liquar-fatehpur-news-knp6182749102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकानों के स्टाक रजिस्टर पर पुलिस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकानों के स्टाक रजिस्टर पर पुलिस की निगरानी
विज्ञापन
फतेहपुर। किस शराब की दुकान से कितनी शराब बिकी, अब यह निगरानी रोजाना पुलिस करेगी। इसके साथ ही सभी दुकानों का एक सप्ताह में कितनी शराब आपूर्ति हुई और बिकी।
इसका ब्योरा भी मिलान करेगी। यह कदम मिलावटी शराब की बिक्री करने वालों प्रभावी रोक लगाने के लिए डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से उठाया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत होने के साथ ही 19 लोगों की हालत बिगड़ी थी।
शराब कांड में सप्लायर संतोष लोधी के निशानदेही पर पुलिस ने 12 पौवा शराब बरामद की, जिसमें 5 पौवा शराब जांच में मिलावटी मिली।
सप्लायर के बयान दर्ज हुए तो पता लगा कि उसने एक ही ठेके से सारी शराब खरीदी थी। साफ हुआ कि ठेके में ही मिलावटी शराब के पौवे असली शराब के साथ बेंचे गए।
मिलावटी शराब पीने वालों की हालत बिगड़ गई। ऐसे में मिलावटी शराब की खपत पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सतपाल अंतिल ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शराब दुकानों पर क्षेत्रीय पुलिस को निगरानी का आदेश दिया हैं। पिछले एक हफ्ते का रिकार्ड पुलिस हर दुकान का रखेगी। ताकि मालूम हो सकेगा कि अचानक शराब की सप्लाई किस दिन बढ़ी थी।
उसके बारे में जांच की जाएगी। उस दिन की सप्लाई का स्टाक रजिस्टर चेक किए जाएगा। शराब की खपत अचानक बढ़ने के बारे में भी छानबीन की जाएगी।
स्टाक रजिस्टर प्रतिदिन चेक किया जाएगा। दुकानें का माल भी चेक किया जाएगा। एक-दूसरी जगह में दुकानों का माल भी ठेकेदार ट्रांसफर करते हैं। इस पर रोक लग सकेगी। (संवाद)
मिलावटी शराब रोकथाम के लिए पुलिस को स्टॉक रजिस्टर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी सामने आने पर आबकारी विभाग को सूचना दी जाएगी। विभाग जांच करेगा और उन्हें भी रिपोर्ट देगा।
सीओ अनुज्ञापियों और सेल्समैन के साथ करेंगे बैठक
जिले के सभी सर्किल के सीओ शराब दुकानों के अनुज्ञापियों और सेल्समैनों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सीओ अनुज्ञापियों और सेल्समैन के आधार कार्ड और फोटो जमा करेंगे।
उनका एक रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इस आदेश का पालन भी शुरू हो गया है। शहर कोतवाली में सीओ सिटी संजय सिंह ने अनुज्ञापियों और सेल्समैन की बैठक ली। संदिग्ध लोगों से शराब लेने पर रोक लगाई है।
खुद ही जाने बार कोड से शराब की हकीकत
नकली और मिलावटी शराब के सेवन से बचने के लिए यूूपी एक्साइज का एप लोड कर सकते हैं। एप के जरिये शराब की बोतलों में लगे बार कोड को स्कैन किया जा सकता है।
उसके स्कैन करते ही शराब की कुंडली सामने आ जाएगी। शराब किस फैक्टरी, किस गोदाम, किस दुकान की है। यह सब पता लग जाएगा।
देसी ठेकों की कुल संख्या -275
अंग्रेजी शराब दुकानों की संख्या--154
बीयर की दुकानों की संख्या-75