फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police encounter of miscreants, six arrested

बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, छह गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police encounter of miscreants, six arrested
पुलिस लाइन में पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मलवां के आदमपुर गंगाघाट के पास पुलिस की रविवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के बीच करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दो डकैती और एक चोरी की वारदात कबूल की हैं। इनके पास से तीन तमंचे, 20 हजार 500 रुपये की नगदी और लूटे गए जेवरात व मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि रविवार रात मलवां के आदमपुर गंगा घाट किनारे मौनीमठ के पास बदमाशों के होने की सूचना पर मलवां पुलिस और स्वॉट टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके छह बदमाशों को दबोच लिया, जबकि चार भागने में सफल हो गए।
पकड़े गए बदमाशों में राजेश उर्फ राजाराम उर्फ बोदा पुत्र कुंजीलाल, राजकपूर उर्फ कपूर सोनकर पुत्र राम स्वरूप, अंगद सोनकर पुत्र कंधई सोनकर निवासी आधारपुर गांव हुसैनगंज, अजय सोनकर पुत्र ओम प्रकाश सोनकर निवासी शिवपुर थाना हुसैनगंज, अनिल उर्फ पांडेय पुत्र पृथ्वीपाल रैदास निवासी पूरे मीतन हुसैनगंज और रमेश पासी पुत्र रामपाल निवासी कुठली हथगांव को गिरफ्तार किया है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।
गैंग के सदस्यों में राजेश उर्फ राजाराम उर्फ बोदा और अंगद सोनकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। दोनों ने कुछ माह पहले मलवां के ढोढियाही निवासी अवधेश का घर बनाया था। दरवाजे के बगल की ईंट हटाकर कुंडी खोलकर घर में घुसे थे। यह लोग घर निर्माण के दौरान घर में घुसने के लिए रास्ता बनाने के लिए जगह छोड़ देते थे।
एसपी ने डकैतों के गैंग लीडर पप्पू यादव निवासी रहिमालपुरवा हुसैनगंज पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पप्पू यादव और उसका भाई कुन्नू यादव समेत चार लोग फरार हैं। गैंगस्टर चार्ट में यह बदमाश पुत्तन पासवान गैंग के सक्रिय सदस्य है।

17 अप्रैल 2020 को मलवां के आदमपुर गांव में भोला शुक्ला के घर में डकैती।
24 दिसंबर 2020 की रात मलवां के ढोढियाही गांव में अवधेश के घर पड़ी डकैती।
4 नवंबर 2020 की रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के सामने रहने वाले एलआईसी एजेंट अभिषेक मौर्या के घर चोरी।
पुलिस ने खुलासे का जो प्रेस नोट जारी किया है। उसमें लिखा है कि बदमाश योजना बना रहे थे कि आज डकैती डालेंगे तभी मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा ललकारते हुए कहा कि तुम लोग अपने हाथ ऊपर कर दो पुलिस ने तुम लोगों को चारों तरफ से घेर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed