फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,chapa,arrest

कबाड़ी मार्केट में छापामारी दो चर्चित कारोबारी उठाए

Wed, 01 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
police,chapa,arrest
पीरनपुर में कबाड़ की दुनान में छापेमारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पीरनपुर कबाड़ी मार्केट में पीएसी बल के साथ दबिश दी। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो चर्चित कबाड़ कारोबारियों को पकड़ा है। टावर समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

भारी फोर्स देख कबाड़ का पूरा बाजार ही बंद हो गया। कई कारोबारी दहशत में रहे।
कबाड़ी मार्केट चोरी का माल खरीदने बेचने के नाम से जाना जाता रहा है। कुछ दिनों पहले मोबाइल टावर का सामान, बैटरी, रेलवे का चोरी लोहा कुछ कबाड़ कारोबारियों द्वारा खरीद फरोख्त किए जाने की खबर पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए दोपहर बाद कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने सारे चौकी इंचार्ज, एक प्लाटून पीएसी के साथ कबाड़ी मार्केट में दबिश दी।
भारी पुलिस बल देखकर कबाड़ियों में दहशत फैल गई। कुछ कारोबारी तो दुकानें खुली छोड़कर लोग भाग निकले। दो चर्चित कारोबारियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
उनके पास से टावर चोरी का सामान समेत काफी माल बरामद किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि बरामद माल की जांच की जा रही है। जांच के बाद लिखापढ़ी कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक हफ्ते पहले कोतवाली पुलिस के दो सिपाहियों को एक कबाड़ कारोबारी के बारे में पूछताछ करने पर महिलाओं ने पीटा था।
पुलिस कर्मियों के खिलाफ ही एसपी से शिकायत भी की गई थी। महिलाओं ने सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसके बाद कबाड़ी मार्केट में पुलिस घुसने की हिम्मत नहीं कर रही थी। अबकी बार पुलिस पूरी तैयारी से पीएसी के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed