{"_id":"629a5141b23a343d3804a7df","slug":"police-bsp-beta-fatehpur-news-knp700465837","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे गौरव गौतम के परिजन व बसपाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
आरोप है कि प्रदर्शनी के दौरान सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका शांति भंग में चालान भी किया है। एसपी राजेश कुमार ने जांच की बात कही है।
थाने के सब्जी बाजार निवासी गौरव गौतम बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम के पुत्र हैं। एसपी को शिकायती पत्र देकर गौरव ने आरोप लगाया कि एक जून की शाम परिवार के साथ हथगाम कस्बा प्रदर्शनी देखने गया था। हथगाम थाने में तैनात सिपाहियों ने परिवार की महिलाओं से अपशब्द कहे विरोध करने पर उसे न सिर्फ भीड़ के सामने अपमानित किया बल्कि थाने ले जाकर उसकी बेल्ट से पिटाई भी की।
सीएचसी में गुरुवार शाम मेडिकल परीक्षण कराया। जमानत पर छूटने के बाद एक सिपाही ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि एक युवती का वीडियो बनाने से मना करने पर गौरव ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की थी। उसे किसी ने मारापीटा नहीं है। शांतिभंग में चालान किया गया है।