फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,barat,bulet

बुलेट नहीं मिलने पर बारात नहीं ले गया दूल्हा

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
police,barat,bulet
फतेहपुर। दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा और दूसरी जगह शादी कर ली। मामले में युवती ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के बरयैपुर हकीमपुर खंतवा निवासी नजमा बानो पुत्री मुकीम अहमद ने बताया कि उसका निकाह मजहर आलम पुत्र रफेउद्दीन निवासी खालिसपुर अकबरपुर चौराई खागा के साथ 25 मई 2022 को होना था।
विज्ञापन

उसकी बारात नहीं आई। पूछने पर पता चला कि मजहर आलम ने दहेज के चक्कर में अपने बहनोई मुन्ना और बहन सलमा के कहने पर दूसरी जगह शादी तय कर ली है।
पिता का निकाह के लिए काफी खर्चा भी हुआ। निकाह का खर्च मांगने पर मजहर और उसके बहन-बहनोई परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नजमा के मुताबिक लड़के वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी सोनू सोनकर अपने दोस्त नसरत अली की बरात में पनई थाना मलवां आए थे। आरोप है कि पनई में बारात के दौरान अजीज अहमद, आरिफ, अहमद, जावेद, इदरीश समेत सात आठ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारापीट की। जान से मारने की धमकी दी। मलवां पुलिस ने आठ लोगों पर एससी-एसटी, मारपीट, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 21 मई से लापता है। उसके पिता ने खोजबीन के ब बाद गांव के ओमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि बेटी को ओमी बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed