फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police arrested 10 predators

पुलिस ने 10 शिकारी पकड़े

Fri, 10 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 10 predators
थाने में खड़ी पिकप। - फोटो : अमर उजाला
भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के डाल्फिन मछली पाए जाने वाले प्रवाह क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 10 शिकारी पकड़े। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मछलियों से भरी रायबरेली की एक पिकप भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन



ब्लॉक क्षेत्र के खुसरूपुर से गंगा पुल असनी तक कुछ माह पहले सर्वे हुआ था। इसमें 14 डॉल्फिन होने की पुष्टि हुई थी। इनके बचाव के  सख्त निर्देश उच्चाधिकारियों ने जारी किए थे। इस क्षेत्र को आखेट के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बावजूद आखेट होने से डॉल्फिन के बच्चे शिकारियों के जाल में फंसकर मर जाते हैं।
विज्ञापन



ओमघाट के स्वामी विज्ञानानंद ने एक माह पहले जालों की खोज कराई। दो जाल में डॉल्फिन के बच्चे मरे मिले। उन्होंने फोटो समेत रिपोर्ट लखनऊ भेजी थी। इस पर मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 क्षेत्रीय वन दरोगा शिवचरण वर्मा और असनी चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने गुरुवार को टांडा गांव किनारे शिकारियों की तलाश में छापामारी की।

वहां से कानपुर. महाराजपुर थाना कटरी गौशाला के पप्पू निषाद, रायबरेली के ऊंचाहार निवासी रिजवान, रायबरेली लालगंज त्रिवेणी का पुरवा निवासी राजबहादुर, लालगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी अवधेश, चकपिहानी हुसैनगंज के  मुकेश, राजेश निषाद तथा हुसैनगंज आधारपुर निवासी सर्वेश को गिरफ्तार किया।



कौशांबी थाना सैनी अफजलपुर निवासी रमाशंकर निषाद, चकपिहानी निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ पुत्तू फरार हो गए। कार्यवाहक एसओ इजहार अहमद ने बताया कि तीन क्विंटल शिकार की गई मछली, पांच नाव, पिकप, जाल बरामद हुआ है। वन्य जीव अधिनियम, चोरी और बरामदगी की आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed