{"_id":"6297a444a9336916131e2a08","slug":"police-arrest-chor-fatehpur-news-knp700096969","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल समेत मुन्ना टुट्टी समेत चार कबाड़ कारोबारी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल समेत मुन्ना टुट्टी समेत चार कबाड़ कारोबारी जेल गए
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वाले चार कबाड़ कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने कारोबारियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को कबाड़ी मार्केट में दबिश दी थी।
कोतवाली के मुराइनटोला चौकी इंचार्ज प्रवीण द्विवेदी की ओर से जुल्फकार अहमद उर्फ मुन्ना टुट्टी, बबलू, मोहम्मद समीर, निवासी कबाड़ी मार्केट कृष्ण बिहारी नगर पीरनपुर, मोहम्मद लुखमान निवासी पटकापुर रामनारायन बाजार थाना फीलखाना जिला कानपुर नगर के खिलाफ चोरी का माल खरीदने व बेचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पकड़े गए लोगों के पास से दो बाइकें, 14 टायर समेत स्टेपनी, मोबाइल टावर में बैटरी को चार्ज करने वाले 22 मैडूल, मोबाइल नेटवर्क को खींचने वाले नौ रेडियो, नेटवर्क को टावर की तरफ भेजने वाले तीन डीआरयू, नेटवर्क को भूमितल तक पहुंचाने वाले तीन टीआरएक्स आदि उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरामद माल को आरोपी कानपुर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मोटे महादेवन मंदिर के पास से पकड़ा गया है। चारों आरोपी कोर्ट के आदेश पर जेेल भेज गए हैं।