{"_id":"62b4815b23b4ac03a6190217","slug":"police-apharan-pathrav-fatehpur-news-knp703862834","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवती के घर में पथराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवती के घर में पथराव किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। धर्मपरिवर्तन और निकाह के लिए अगवा की गई युवती के घर में बुधवार रात बाइक सवारों ने पथराव किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश भी दी, लेकिन कोई मिला नहीं। घटना से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का 21 जून की भोर घर के बाहर से अपहरण किया गया है। अपहरण करने वाला शोएब काफी दिनों से युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
मामले में पुलिस ने शोएब मंसूरी और उसके दोस्त कलीम पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद बुधवार रात युवती के घर पथराव किया गया। युवती के भाई ने बताया कि रात करीब 11 बजे बाइक सवार पथराव कर भाग निकले।
विज्ञापन
उन लोगों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती के भाई का आरोप है कि आरोपियों ने बहन का अपहरण धर्मपरिवर्तन और जबरन निकाह के लिए किया है।
पुलिस ने शोएब मंसूरी और कलीम के परिजनों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।