फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,action,master mind

मकान सीज करने की तैयारी में जुटी पुलिस.

Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
police,action,master mind
फतेहपुर। युवाओं को नौकरी का झांसा और सामूहिक रूप से युवाओं का धर्मांतरण कराने की कोशिश के मामले में मकान मालिक पर पुलिस और प्रशासन की नजरें टिक गईं हैं।
विज्ञापन

उसे पूरे मामले का साजिशकर्ता माना जा रहा है। उसकेसभी ठिकानों पर छापे मारे जा रहें हैं। फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कई इलाकों में नौकरी के लालच में आने वाले लड़कों को रखा जाता है। इनमें तुराबअली का पुरवा के रहने वाले मकान मालिक अलीम को भी पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

अलीम के तुराबअली का पुरवा में ही दो आलीशान मकान हैं। हर मकान में करीब 20 से 30 लड़के रहते हैं। इन लड़कों की जानकारी कभी भी पुलिस को मकान मालिक की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि मकान मालिक साजिशकर्ता है। वह लड़कों को बंधक बनाकर रखता था। नियम के मुताबिक किरायेदारों के बारे में पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। पुलिस ने अलीम से लड़कों के सत्यापन संबंधी कागजात पूछताछ में मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका है।
उसका पुलिस प्रशासन के सहयोग से मकान भी सीज कर सकती है। वहीं कोतवाल अमित मिश्रा की टीम फरार नामजद आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। टीम ने लखनऊ बाईपास, तुराबअली का पुरवा, पक्का तालाब, मसवानी समेत कई इलाकों में छापामारी की है।
-------------
इस तरह खुला मामला
खुलासे में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी की भी भूमिका अहम रही है। प्रसून के मुताबिक बंधक युवाओं में सुधांशू ने अपने घर से मदद मांगी थी। उसने परिजनों को बंधक बनाने और धर्मांतरण की कोशिश कराए जाने की आपबीती बताई। किसी के माध्यम से सुधांशु के परिवार ने मोहनलालगंज सांसद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से संपर्क किया। उन्होंने फतेहपुर आवास विकास में रहने वाले अपने प्रतिनिधि अंशू सिंह सेंगर को मामला देखने को बोला। अंशू युवा मोर्चा महामंत्री के संपर्क में आए। इसके बाद प्रकरण की एसपी, एएसपी को जानकारी दी गई। इधर, सरगना एकलाख को खबर लग गई। पुलिस के रविवार शाम पहुंचने से पहले उसने सुधांशु को छिपा दिया और उसका फोन भी बंद करा दिया।

पुलिस सुधांशू की भेजी लोकेशन पर खोजबीन कर लौट गई। उसके बाद एकलाख के गुर्गों ने सुधांशु को ई रिक्शे में बैठाकर वाराणसी भेजने के लिए बस अड्डे छोड़ा। तभी सुधांशु ने प्रसून और पुलिस से संपर्क किया। सुधांशू ने बताया कि उसके मामा ने किसी मुस्लिम दोस्त से नौकरी के संबंध में बात की थी। तभी रहमान का फोन उसके पास नौकरी के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed