{"_id":"628bd2f864a86071f118ccb7","slug":"police-action-hamla-fatehpur-news-knp6984824197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने की शंका पर बारह युवकों को लाए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने की शंका पर बारह युवकों को लाए थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस पर हमला हो गया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उनके जरिए आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास जारी है।
थरियांव इंस्पेक्टर अखिलेश प्रताप भारी पुलिस बल लेकर मीरपुर गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पकड़ने के लिए पहुंचे थे। पुलिस जैसे ही राजीव के घर पहुंची तो उसने लोहे की रॉड से पुलिस पर हमला बोल दिया और उसके घर की महिलाओं ने छीना- झपटी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह से राजीव को पकड़कर गाड़ी में बैठाया ही था कि महिलाओं के साथ 30-40 लोग लाठी-डंडा लेकर पुलिस की गाड़ी के आगे आ गए और पथराव कर दिया।
इसमें इंस्पेक्टर सहित कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने इस घटना में 16 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को गांव के बाहर लोगों को पुलिस लेकर आई और उनसे नामजद आरोपियों के अलावा घटना में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की। वहीं जख्मी सभी पुलिसकर्मियों की हालत में सुधार है। उधर, गांव के कई घरों में दूसरे दिन भी ताले लटके रहे।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में पुलिस जंगलों की खाक छान रही है। गांजा तस्कर के नाते- रिश्तेदारों के घरों पर भी पुलिस की दबिश का सिलसिला जारी है। सीओ प्रगति का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।