फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pm,neta,jansabha

आज जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
pm,neta,jansabha
पीएम की रैली के लिए तैयार मंच। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विधानसभा के चुनाव में पार्टी को मजबूती देने के लिए गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी जनपद आएंगे। मंडी परिसर में आयोजित जनसभा के माध्यम से वे विरोधी दलों पर निशाना साधेंगे। जनसभा में जनपद के अलावा बांदा व
विज्ञापन

रायबरेली विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी शामिल रहेंगे।
पीएम इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इसी मंडी परिसर के मैदान से जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इस बार फिर से विधानसभा चुनाव में भगवा लहराने के मंडी मैदान का ही चयन किया गया है। पीएम के आगमन से पूर्व
विज्ञापन

ही सुरक्षा दलों ने कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। पीएम के आगमन से पूर्व गुरुवार को मंच से लेकर, सुरक्षा घेरा, बेरीकेडिंग और आमजनों के आने और जाने के रास्ते एवं पार्किंग स्थल ही सघनता से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मंच पर होंगी। भाजपाइयों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जब पीएम मोदी आए थे तब उनके भाषण ने पूरा फतेहपुर के साथ-साथ आसपास के जनपदों की कई
सीटों का माहौल बदल दिया था। इस बार भी पीएम का आना पार्टी के लिए बेहतर सबित होगा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पार्टी पदाधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक तैयारियों में डटे रहे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पौने चार बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। करीब 15 मिनट तक वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे
जनपद की सभी छह सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के अलावा बांदा की चार व रायबरेली की एक (सरेनी) विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। सभी प्रत्याशी भी सभास्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed