{"_id":"62c48af6bf5f0d16f25b3280","slug":"plantetion-fatehpur-news-knp706031847","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः जगह-जगह पौधे रोपकर धरा का किया श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः जगह-जगह पौधे रोपकर धरा का किया श्रृंगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। वन महोत्सव पर मेरा आंगन, मेरा पेड़ थीम को सफल बनाने के लिए सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों ने मंगलवार को अभियान चलाया। एक दिन में 25.68 लाख पौधे रोपे गए। नोडल अधिकारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, एसपी ने पौधे रोपकर धरा का श्रृंगार किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व नोडल अधिकारी सुजाता शर्मा ने हथगाम ब्लाक के सेमरा-मानापुर स्थित झील में पौधरोपण किया। डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ सत्यप्रकाश, एडीएम विनय पाठक ने पौधे रोपे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 44 हेक्टेयर क्षेत्रफल की झील है। इसके सापेक्ष 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल को चार भाग में करके पांच करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार करने का काम चल रहा है।
रामगंज पक्का तालाब में पौधे रोपित किए गए। नोडल अधिकारी ने अशोक का पौधा लगाया। एनसीसी कैडेट्स को पौधे वितरित किए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरएन त्रिपाठी ने बताया कि तीन चरणों में 49 लाख 54134 पौधे रोपित किये जाएंगे। पहले दिन 35 लाख 67005 का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 25 लाख 68244 पौधे लगाए गए।