{"_id":"6a1893ee90ca27e702022cbf","slug":"piprahapur-and-basfara-registered-victory-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-155653-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिपरहापुर और बसफरा ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिपरहापुर और बसफरा ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
फोटो-40-शुभम को मैन ऑफ द मैच से सम्मनित करते आयोजक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। क्षेत्र के भवानी सिंह के पुरवा में कुशवाहा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए दो मुकाबलों में पिपरहापुर ने खैराबाद को तथा बसफरा ने पूरेदान को हराकर जीत दर्ज की। सर्वाधिक रन बनाने पर पिपरहापुर के शैलेंद्र और बसफरा के शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मुकाबले में खैराबाद और पिपरहापुर की टीम आमने-सामने थीं। खैराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरहापुर की टीम ने तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। पिपरहापुर के शैलेंद्र ने 11 गेंदों में 34 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। इस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला।
दूसरे मैच में पूरेदान और बसफरा की टक्कर हुई। बसफरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में पूरेदान की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 70 रन पर सिमट गई। बसफरा के शुभम ने 34 गेंदों में 49 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मौके पर दिनेश कुमार, विक्रम, ज्ञान प्रकाश, बालेंद्र, दीपक, रमाकांत, रामनरेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट में सुजावलपुर की जीत
बकेवर। ब्लॉक देवमई में आयोजित जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सुजावलपुर और हसमुख के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें सुजावलपुर ने जीत दर्ज की।
हसमुख ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। सुमित ने 18 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 33 रन और प्रद्युम्न ने सात गेंदों में एक छक्के व दो चौकों के साथ 19 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजावलपुर की टीम ने 10 ओवर पांच गेंद में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रिजवान ने छह गेंदों में 20 रन और ज्ञानेंद्र पांडेय ने 16 गेंदों में तीन छक्के व तीन चौके लगाए। ज्ञानेंद्र पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर संयोजक मोनू त्रिपाठी, राकेश दीक्षित, मखलू, तेजस पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।