{"_id":"68a0daaa2472e28f650cc2cf","slug":"pickup-collided-with-a-parked-trolley-driver-died-cleaner-seriously-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-139179-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिकअप खड़े ट्राले में घुसी, चालक की मौत, खलासी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिकअप खड़े ट्राले में घुसी, चालक की मौत, खलासी गंभीर घायल
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक पिकअप खड़े ट्राले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा शनिवार को गोविंदपुर मोड़ के पास हुआ। यहां तार से लदा एक ट्राला हाईवे किनारे खड़ा था। फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्राले में पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा ट्राले में फंस गया और चालक के शव को निकालने में पुलिस को करीब आधा घंटा लग गया।
मृतक चालक की पहचान लक्ष्मीनारायण सिंह (50) निवासी विश्व बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर के रूप में हुई है। घायल खलासी अभिषेक (30) निवासी बनार अलीपुर, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।