फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   phone,sachiv,avaas

132 शौचालयों के निर्माण के नाम पर 11.52 लाख का गबन

Thu, 30 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
phone,sachiv,avaas
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत पूर्व प्रधान और दो सचिवों ने मिलकर 11.52 लाख का गबन किया है। इसका खुलासा एक महिला की शिकायत पर हुआ। शिकायत पर गठित जांच कमेटी ने पड़ताल की तो पता चला कि 132 शौचालयों को कागजों में दिखाकर भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी अपूर्वा दुुबे ने गबन की गई धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया है। दोनों आरोपी सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
हसवा ब्लॉक के बेराव गांव की प्रीती सिंह ने डीएम और सीडीओ से शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत में उतने शौचालय बने नहीं हैं, जितने का भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह और ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार व आशीष कुमार पांडेय पर आरोप लगाए। प्रकरण की संवेदनशीलता देखते हुए सीडीओ सत्य प्रकाश ने छह अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बहुआ, मलवां, विजयीपुर, हसवा और धाता ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की टीम ने पूरी ग्राम पंचायत के शौचालयों की पड़ताल की।
जिसमें पांच वर्ष के कार्यकाल में अलग-अलग वित्तीय वर्षो में 61 शौचालयों का 7.32 लाख, 32 शौचालयों का 3.84 लाख और 35 शौचालयों का 4.20 लाख रुपये के फर्जी भुगतान का प्रमाण मिला। इस तरह जांच में स्पष्ट हुआ कि कुल 132 शौचालयों के नाम पर 11.52 लाख की सरकारी धनराशि का पूर्व प्रधान और विकास अधिकारियों ने बंदरबांट किया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने गबन की रकम की पूर्व प्रधान और सचिवों से बराबर-बराबर वसूली करने का आदेश दिया है। इसी मामले में डीएम ने दोनों सचिवों के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी एमपी चौबे को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed