फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People with frozen winds and fog are helpless

बर्फीली हवाओं और कोहरे से लोग बेहाल

Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
People with frozen winds and fog are helpless
ठंड में स्कूल जाते नौनिहाल। - फोटो : अमर उजाला

बर्फीली हवाओं और कोहरे की धुंध से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार को आसमान में दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर को भी धूप नहीं निकली। ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। कानपुर और इलाहाबाद से ट्रेनों को आने में चार से छह घंटे लग रहे हैं। स्टेशन में यात्री ठिठुरते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की शाम से ही घना कोहरा छा गया। 24 घंटा बीतने के बाद भी कोहरे की चादर से शहर ढका रहा। सुबह तो वाहन चालकों को पास की भी सड़क नहीं नजर आ रही थी। हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए दिखाई दिए। कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और बांदा की रूट की रोडवेज बसों का भी आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


लोगों को प्रतीक्षालय में बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ा। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही थी। इससे लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। कई-कई गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लो कंपकंपाते नजर आए। दोपहर को भी धूप न निकलने से ठंड का अहसास अधिक हुआ। लोगों ने घरों में हीटर और आग जलाकर ठंड से बचाव किया। उधर, स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे और दोपहर को भी ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरी 10 और नार्थ ईस्ट नौ घंटा देर से आई
फतेहपुर। कोहरे की धुंध से ट्रेन सेवाएं बेपटरी हो गई है। सुबह की ट्रेन शाम को स्टेशन पहुंची। रात की ट्रेन दोपहर को आईं। रेलवे प्रशासन ने ठंड की वजह से महानंदा और तूफान को फरवरी तक के लिए स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। डाउन लाइन की सुबह आने वाली मुरी एक्सप्रेस शाम को आठ बजे के बाद आई। यह 10 घंटा लेट रही। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस नौ घंटा, चौरी चौरा साढ़े चार घंटा, नीलांचल, कालका एक्सप्रेस, ऊधमपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा, इंटर सिटी और पैसेंजर पांच से आठ घंटा देरी से स्टेशन पर आई। वहीं इलाहाबाद से आने वाले यात्रियों को ट्रेन से छह घंटे लगे और कानपुर से चार घंटे में ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed