फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People trapped in a 12 km long traffic jam for 13 hoursPeople trapped in a 12 km long traffic jam for 13 hours

Fatehpur News: 12 किमी लंबे जाम में 13 घंटे फंसे रहे लोग

Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
People trapped in a 12 km long traffic jam for 13 hoursPeople trapped in a 12 km long traffic jam for 13 hours
धाता/फतेहपुर। कस्बे में मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की ट्रॉली का हुक टूटने से दीप नारायण चौराहे के पास सड़क पर जाम लग गया। इसमें करीब 800 से अधिक वाहन फंस गए और 12 किलोमीटर तक मार्ग बाधित रहा। सबसे अधिक परेशान स्कूली छात्र, मरीज और आम राहगीर हुए।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सिराथू तहसील से आ रहे एक ट्रैक्टर पर वन विभाग की लकड़ी लदी थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे दीप नारायण चौराहा के पास ट्रॉली का हुक अचानक टूट गया। ट्राॅली बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई। पहले से ही निर्माणाधीन आरसीसी सड़क कारण वन-वे व्यवस्था लागू थी, इससे स्थिति और बिगड़ गई और जाम लग गया। इस मुख्य मार्ग पर चित्रकूट, बांदा व मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले भारी वाहन के साथ ही प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों के छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। करीब 12 किमी लंबी कतारें वाहनों लग गई। मोटरसाइकिल सवार किसी तरह किनारे से निकलते रहे, लेकिन चार पहिया वाहन कस्बे के अंदर ही रुक गए। बुधवार की सुबह जाम के कारण धाता इंटर कॉलेज, सीएचसी अस्पताल व ब्लॉक कार्यालय जाने वालों को बाहर ही वाहन खड़ा कर पैदल जाना पड़ा। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को इस दौरान परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अंकुर कैथवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों तरफ के वाहनों को किनारे खड़ा कराकर आंशिक रूप से रास्ता खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ट्रॉली को हटाए बिना रास्ता पूरी तरह से नहीं खुल पाया। करीब 13 घंटे बाद बुधवार दोपहर 11 बजे जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रॉली को हटाया गया और ट्रैक्टर को मार्ग से बाहर किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed