{"_id":"5a511e074f1c1b346f8b55e8","slug":"partnership-to-ensure-co-operation-manvendra","type":"story","status":"publish","title_hn":" सहकारिता चुनाव में सुनिश्चित करें भागीदारी- मानवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव में सुनिश्चित करें भागीदारी- मानवेंद्र
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भाजपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शनिवार को सहकारिता चुनाव में भागीदारी पर मंथन हुआ। जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि साधन सहकारी समितियों के चुनाव लड़ें और जीत का परचम लहराएं। इस चुनाव में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अब तक हुई तैयारी की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों को गोद लें और स्कूलों में पठन-पाठन व अन्य सुविधा मुहैया कराएं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति को समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय हुआ है। मंडल स्तर पर सह भोज का आयोजन करें।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने की। इस दौरान फतेहपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से जनरल सेक्रेट्री डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, मोना शुक्ला, सुशील सिंह चंदेल, गोविंद प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए वर्ष में शाल भेंट किया। इस मौके पर राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, विधायक विकास गुप्ता, विधायक करण सिंह पटेल, विधायक विक्रम सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, दुर्गा शंकर गुप्ता, नीलिमा सिंह चौहान, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह, धनंजय द्विवेदी, बीरेंद्र द्विवेदी, गीता सिंह चेयरमैन खागा, अर्चना त्रिपाठी, राकेश मौर्या, कमल लोधी, राकेश सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, ज्योति प्रवीण, बच्चा तिवारी, कुलदीप भदौरिया, राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।