फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   own eyes on TV

अपनों की फिक्रमंदी में टीवी पर टिकीं निगाहें

Mon, 21 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
own eyes on TV
शहर के वर्मा चौराहा की एक दुकान में टीवी देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसा की जानकारी मिलते ही जिले के लोगों की टीवी स्क्रीन पर निगाहें जा टिकीं। संडे होने के कारण लोग इस खबर की पल-पल खबर लेते रहे। सोशल मीडिया में आ रहीं खबरें भी सूचना का जरिया बनीं रहीं। अपने पंसदीदा फैमिली सीरियल देखने वाली महिलाएं और कार्टून चैनल के दीवाने बच्चे भी इस हादसे के चलते अपनी चाहत से समझौता करते रहे। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में भी सारा दिन इंदौरा-पटना हादसा की खबर देखने को राह चलते लोग आंखें गड़ाए दिखाई दिए। हर कोई यह जानने को उतावला नजर आया कि कहीं हताहत होने वालों में कोई दूर-दराज या फिर जिले का शख्स तो नहीं।
विज्ञापन




ट्रेन दुर्घटना की स्टेशन में हर जुबान पर रही चर्चा
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन में इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की चर्चा हर जुबान पर रही। स्टेशन कर्मचारी भी हादसे को लेकर स्टेशन में आने वाली ट्रेनों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम में दिखाई दिए। हालांकि दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन दुर्घटना का असर नहीं दिखाई दिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार का कहना कि झांसी रूट का इस लाइन से कोई मतलब नहीं है। इससे ट्रेन सेवाएं बिल्कुल प्रभावित नहीं हुई हैं। रूट डायवर्जन कर इस लाइन में एक भी ट्रेन नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन



सीटीआई बलराज यादव का कहना है कि कानपुर, लखनऊ-बनारस रूट पर कार्य चल रहा है। लखनऊ बनारस रूट की कुछ ट्रेनों को पहले से ही डायवर्जन कर दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलाई जा रही हैं। इससे कुछ ट्रेने देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed