{"_id":"5e10df6d8ebc3e87f62f7031","slug":"othr-fatehpur-news-knp536365644","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब में पथराव से सिख समाज खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब में पथराव से सिख समाज खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुई पत्थरबाजी की घटना ने सिख समुदाय को आहत किया है। सिखों ने इस बर्ताव की तीखी निंदा करते हुए पाक सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि यह ऐसा वक्त हुआ है जब लाहौर में अंतर्राष्ट्रीय सिख सम्मेलन होने जा रहा है। पाकिस्तान सरकार का प्रेम छलावा है। यह बात इस घटना से साबित हो गई है।
पूर्व सभासद नरेंदर सिंह रिक्की ने सरहद पार हुई इस घटना को घृणित करार दिया। कहा कि गुरु नानक कॉरीडोर को खोल कर वहां की सरकार ने आखिर किस तरह का प्रेम दिखाना चाहा है। इस घटना के बाद पाक सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गुरमीत सिंह उमंग ने कहा कि ननकाना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी की
बेटी जगजीत कौर को बंदूक की नोक पर अपहरण कर निकाह कर लिया जाता है। आखिर वहां की सरकार क्या कर रही है। प्रधान पपिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लोग ननकाना साहिब गुरुद्वारा का वजूद खत्म करने में तुले हैं। प्रदर्शनकारियों ने ननकाना साहिब को गुलाम ए मुस्तफा कराने का ऐलान किया है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। सतपाल सिंह सेठी ने कहा कि मोहम्मद हसन के परिवार का कृत्य निंदनीय है। उससे भी ज्यादा निन्दा का काम वहां की अवाम ने किया है। गुरुद्वारा घेरकर पत्थरबाजी की गई लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने कुछ पत्थरबाजों को पकड़कर खामोशी ओढ़ ली।