फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

नगरीय क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम आवास की चाबी

Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम सभी निकाय क्षेत्रों में मनाया गया। सोमवार को कार्यक्रम के तहत दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने 50 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी दी। इसके साथ ही 1266 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की पहली, दूसरी और अंतिम तीसरी किश्तें देने के प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका फतेहपुर और बिंदकी तथा नगर पंचायत जहानाबाद, बहुआ और हथगाम निकाय क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में सीएम का संवाद सुनाया गया। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने 10-10 लाभार्थियों को आवासों की प्रतीकात्मक चाभियां सौंपी। इनके अलावा प्रथम, द्वितीय और अंतिम किश्त पाने वालों को प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सदर विधायक विक्रम सिंह, डीएम अपूर्वा दुबे, एडीएम न्यायिक विनीता सिंह और ईओ नगर पालिका मीरा सिंह व परियोजना अधिकारी डूडा अजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से 10 लाभार्थियों को पीएम शहरी आवास की चाभी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने नगर क्षेत्र के 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौंपी। कस्बे में 950 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित हैं। आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री का समारोह में फूल माला पहनाकर चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू सेठ ने स्वागत किया। नगर क्षेत्र में 985 लाभार्थी चयनित हैं।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका में क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 13 लाभार्थियों को चाभी और प्रमाणपत्र दिए। इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के 20 लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर ईओ निरुपमा प्रताप, मनोज कुमार शुक्ला, रविंद्र सोनकर, प्रवीण कुमार सभासद शशी पटेल, रामकरण यादव, कमलेश ओमर, टोना दुबे आदि मौजूद थे।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सभागार में एसडीएम प्रमोद झा, चेयरमैन राजेश गौतम, नायब तहसीलदार सदर विकास पांडेय की मौजूदगी में सीएम ने पीएम आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुवल संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सभासद उदय सिंह गौतम, विपिन यादव, दिलीप सिंह चंदेल, अनुराग शुक्ला, नंदू भारती, राजकरन सिंह, शिवबरन सिंह, अरुण गुप्ता व बाबू अरविंद कुमार, कमल सिंह यादव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने प्रधानमंत्री आवास के 10 लाभार्थियों को चाभी प्रदान की। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय किश्त पाने वाले लभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम खागा आशीष कुमार और ईओ मोहनी केशरवानी और सभासद मौजूद थे।

इनसेट
1266 लाभार्थियों को मिली किश्तें
प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 316 लाभार्थियों को पहली किश्त में 50 हजार, 593 को दूसरी किश्त में डेढ़ लाख और 357 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किश्त में 50-50 हजार की धनराशि आवंटित की गई। इसके सभी को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed