{"_id":"5f00d8078ebc3e432e60a427","slug":"other-fatehpur-news-knp569351970","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने लाइनमैन को मारा डंडा, तो खागा में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने लाइनमैन को मारा डंडा, तो खागा में ब्लैक आउट
विज्ञापन
खागा। जीटी रोड माहेश्वरी मार्केट कंटेनमेंट जोन में फाल्ट बनाने पहुंचे लाइनमैन को सिपाही ने डंडे क्या मारा, उसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए 16 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। दोपहर में हुई इस घटना का बदला शुक्रवार को आधी रात लिया गया। 33 केवीए लाइन में फाल्ट करके आपूर्ति बाधित कर दी गई। दस घंटे खागा में ब्लैक आउट रहा। शनिवार की सुबह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे खागा कस्बे के जीटी रोड माहेश्वरी मार्केट (कंटेनमेंट जोन) में फाल्ट आने की सूचना पर उसे ठीक करने के लिए खागा विद्युत उपकेंद्र से सज्जन यादव लाइनमैन पहुंचा था। इसी दौरान जोन में ड्यूटी कर रहे एक सिपाही ने पूछताछ की तो सज्जन ने अपना परिचय दिया। अचानक सिपाही ने सज्जन को तीन-चार डंडे मार दिए और वहां से चला गया। सज्जन ने यह बात अपने उच्चाधिकारियों को बताई, लेकिन शाम तक मामले में किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजा रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर 33 केवीए लाइन पर फाल्ट करके पूरे कस्बे को अंधेरे में डूबो दिया गया। पूरी रात खागा के उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति शुरू की गई। चंद मिनट आपूर्ति के बाद रोस्टर के अनुसार फिर से बिजली काट दी गई। एसडीओ बिजली विभाग रिंकू सेठ ने बताया कि 33 केवीए लाइन में ब्रेक डाउन आ गया था और इस कारण आपूर्ति बाधित हुई। जानबूझकर फाल्ट करने जैसी बात नहीं है। उन्होंने जेई श्यामसुंदर से कहा है कि वह लाइनमैन को लेकर थाने जाएं और सिपाही की पहचान कराकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। कस्बे की आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि जेई ने शिकायत की है। लाइनमैन को किसी समय कोतवाली बुलाकर सिपाही की पहचान कराई जाएगी।अगर सिपाही ने गलती की है तो उचित कार्रवाई होगी।
................