{"_id":"5ee915588ebc3e42e57b68a6","slug":"other-fatehpur-news-knp565918267","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बैंड कंपनी के कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बैंड कंपनी के कर्मी की मौत
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-बिंदकी मार्ग पर सोमवार रात लोडर की टक्कर से साइकिल सवार बैंडबाजा कंपनी के कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर सराय गांव निवासी सुरेश कुमार वाल्मीकि (52) बैंड कर्मी था। ललौली थाने के तपनी गांव बरात में बैंड बाजा बजाने गया था। वह साइकिल से देर रात घर लौट रहा था। ललौली थाने के दौलतियापुर मोड़ के पास पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में रामकली और तीन बेटे मोनू,सोनू, विजय कुमार हैं। छोटे भाई रमेश कुमार की ओर से लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को लग्जरी कार ने महिला को कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पीएचसी लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई। पीछा कर लोगों ने कार व चालक को पकड़ा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
औंग थाने के रानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय गजराज यादव की पत्नी प्रेमा देवी (62) बेटे राजेश उर्फ पुत्तन के साथ हाजीपुर मोड़ के पास रहती थी। वह किसी काम से हाईवे पार गई थी। वापस लौटते समय कार से कुचल गई। राहगीरों और ग्रामीणों के प्रयास से कार व चालक को पकडा़ जा सका। परिजन उसी कार से महिला को पीएचसी गोपालगंज लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसओ बीडी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।