{"_id":"5ede8ada8ebc3e905b57881f","slug":"other-fatehpur-news-knp5644829112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग एक घायल
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। दो पक्षों के बीच पुरानी खुन्नस में सोमवार शाम कहासुनी के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके हाथ के पंजे को फाड़कर निकल गई। खागा सर्किल सीओ मौके पर पहुंचे हैं। एक आरोपी पकड़ा गया है। उन्य आरोपियों को तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। देर रात मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
किशनपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव निवासी चंद्रशेखर यादव का बेटा गोलू यादव (22) सोमवार शाम घर से सौ मीटर दूरी पर खड़ा था। तभी गांव का अंबोल सिंह पहुंच गया। पुरानी रंजिश के चलते उनके बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। अंबोल सिंह वापस घर चला गया। अस्पताल में भर्ती घायल गोलू ने बताया कुछ देर बाद अंबोल, भाई अनिरुद्ध, पिता सदाशिव समेत छह सात लोगों के साथ असलहों से लैस होकर पहुंचे। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही फायरिंग करने लगे। किसी तरह जान बचाकर भागा। तभी उसके हाथ में गोली लगी। अंबोल सिंह लाइसेंसी बंदूक लिए था। उसके साथ बाकी साथ के लोग तमंचा लिए थे। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई है। पक्षों के बीच विवाद काफी पुराना है। दोनों पक्ष गांव की एक बारात में शामिल होने कौशांबी जिले चार माह पहले गए थे। जहां डीजे में डांस को लेकर अंबोल और गोलू के चाचा अमरीश आपस में ही झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से सैनी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। उसी खुन्नस में आए दिन हल्का-फुल्का विवाद होता रहता था। अंबोल और गोलू के भाई लाला के बीच रविवार को भी विवाद हुआ था। सीओ अंशुमान मिश्रा समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा है। एसओ पंधारी सरोज ने बताया आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।