फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

किसानों के घर पर सरकारी दाम पर खरीदा जाएगा गेहूं

Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। अब किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों तक गेहूं को पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। 100 क्विंटल से अधिक गेहूं होने पर नजदीकी केंद्र प्रभारी को मोबाइल से सूचना देनी होगी। मोबाइल गेहूं क्रय टीम किसान के घर पहुंचकर गेहूं खरीदेगी।
विज्ञापन

लक्ष्य से पिछड़ रही सरकारी गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए जिला विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने किसानों के घर से गेहूं की तौल कराने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि जिन किसानों के पास वाहन नहीं है। उनको गेहूं बेचने में दिक्कत होती है। किसानों की इस समस्या को हल करने के लिए 100 क्विंटल से अधिक गेहूं होने पर किसानों को क्रय केंद्र नहीं आना पड़ेगा। किसान अपने नजदीक के केंद्र प्रभारी से संपर्क करें। जिन किसानों के पास 100 क्विंटल से गेहूं कम है। वे अन्य किसानों को इकट्ठा कर लें। क्रय केंद्र टीम का गठन किया गया है। शासन ने जिले को इस वर्ष 83 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। अभी तक 37 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गेहूं खरीद का समय भी बढ़ा दिया गया है। पहले 15 जून था, अब 30 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed