फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बिजली नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा

Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ। विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में हफ्तों से बिजली गुल है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों व किसानों ने उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के चलते आंधी में गिरे खंभे दस दिन बाद भी ठीक नहीं किए जा सके। लिहाजा गांवों में अभी तक आपूर्ति नहीं शुरू हुई। बिजली विभाग के लोग सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली न आने से उपकरण शोपीस बन चुके है। किसान पलेवा तक नही कर पा रहे है। तालाबों में पानी न होने से पशुओं के लिए पानी तक कि समस्या हो रही है। आपूर्ति न होने से नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। रविवार की दोपहर पवारनपुर, लालपुर, सेमरई , पोतनाही डोली व अन्य गांवों के सौ से अधिक लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जल्द व्यवस्था बहाल करने की चेतावनी दी। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, हरिओम, संदीप सिंह, आशीष सिंह, गुलशन सिंह, आशीष, रणविजय सिंह, रवी सिंह सहित अन्य किसान रहे। उपकेंद्र के जेई पीयूष सोनकर ने बताया कि नए खंभे लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed