फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सड़क की दुर्दशा से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Mon, 08 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। ओवरलोड मौरंग वाहनों की आवाजाही से खस्ताहाल हो चुकी सड़क को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह जाम लगा दिया। गांव से घाट तक मौरंग लदे वाहनों की लाइन लग गई। खदान प्रभारी ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के मझगवां मौरंग खदान को जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर गांव पड़ता है। करीब पांच किमी गांव की सड़क का कुछ दिनों पूर्व डामरीकरण कराया गया था। खदान से रोजाना निकलने वाले सैकड़ों ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क अब चलने लायक नहीं है। नाराज लोगों ने सुबह करीब आठ बजे रोड पर जाम लगा दिया। इससे ओवरलोड वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मांग की कि बारिश से पूर्व सड़क पर मौरंग डालकर कम से कम चलने योग्य बनाया जाए। खदान प्रभारी होशियार सिंह के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि उन्हें जाम की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लाकडाउन खुलने के बाद से मौरंग खदानों से ओवरलोड वाहनों की आंधी जैसी आ गई है। लेकिन न तो तहसील प्रशासन सख्त है और न ही एआरटीओ विभाग। मानों सबने इस ओवरलोड को लेकर मौन स्वीकृति दे रखी है। सूत्रों की मानें तो घाट में कैमरे बंद होने के बाद खनन शुरू होता है। कैमरे चलाने के लिए सोलर पैनल और बैट्री तक गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed