फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, रेस्टारेंट और शॉपिंग मॉल

Mon, 08 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले के सभी धर्मस्थल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और होटल सोमवार से खुल जाएंगे। 25 मार्च के बाद पहली बार श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन होंगे। मंदिरों में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। धर्मस्थलों के अंदर एक साथ सिर्फ पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम संजीव सिंह ने जिले के धर्म गुरुओं व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ के साथ बैठक कर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिए। साफ किया कहीं भी प्रवेश से पूर्व हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप और चेहरे पर मास्क होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

धर्मस्थलों में एक बार में पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। कतार में लगे व्यक्तियों को एक दूसरे से छह फीट की दूरी पर खड़ा रहना होगा। डीएम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक ई-पेमेंट की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। ताकि एक-दूसरे से दूरी बनी रहे। सभी स्थलों में प्रवेश से पूर्व हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप और चेहरे पर मास्क होना अनिवार्य होगा। धर्म स्थल के प्रबंधक और प्रतिष्ठानों के संचालक यह सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्ति के प्रवेश से पूर्व उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएं। इसके बाद एक-एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध मिलता है तो उसका प्रवेश वर्जित रहेगा और सूचना प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह से संचालित होगी व्यवस्था
धर्म स्थलों में न तो प्रार्थना सभाएं होंगी और न ही प्रसाद वितरण। एक बार में अधिकतम पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। लोगों का प्रवेश और निकास अलग-अलग दरवाजों से होगा। रेस्टोरेंट में नियमित साफ और सैनिटाइजेशन होगा। प्रतिष्ठानों में क्षमता से पचास प्रतिशत ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। मसलन यदि दस लोगों के बैठने की व्यवस्था है तो पांच को ही प्रवेश दिया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed