फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आया

Sun, 07 Jun 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। अब शहर और आसपास के इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैलने से लोगों में दहशत है। शनिवार को कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज में इलाज करा रही ललौली की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने ललौली को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर चौकसी बढ़ा दी है। उधर, सदर नगर पालिका के ज्वालागंज वार्ड के अरबपुर की नई बस्ती के चार मीटर दायरे को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया गया है। यहां शुक्रवार को केरल से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जिस तरह से एक के बाद एक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। उससे जिले के लोग सहम रहे हैं। शनिवार को ललौली कस्बे में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने लोगों को घरों में रहने के बारे में हिदायत दी। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि महिला के सैंपल की जांच में 5 जून को उसके कोरोना धनात्मक होने की रिपोर्ट आने पर ललौली को कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर नगर पालिका के ज्वालागंज वार्ड के अरबपुर की नई बस्ती के 400 मीटर दायरे को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में दहशत का माहौल है। अब तक 63 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शहर का एक मामला है। प्रशासन ने एहतियातन नजमुद्दीन शाह मस्जिद के नीचे बसी बस्ती को कंटेनमेंट एरिया में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। कोरोना संक्रमित निकले ज्वालागंज वार्ड निवासी युवक एक जून को घर लौटा । केरल से कानपुर तक का सफर ट्रेन में करने वाला युवक कानपुर से फतेहपुर के लिए रोडवेज की बस से आया। जाहिर सी बात है कि कुछेक सवारियां जरूर इसके संपर्क में आई होंगी । युवक के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले में इलाके में दहशत हो गई है।

बहुआ। बहुआ ब्लाक व ललौली थाने के दुलापुर गांव में कोरोना पाजिटिव केस निकलने के बाद की सभी गलियों को सील कर दिया गया। गांव में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश किया वर्जित कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर परिजनों का परीक्षण किया। युवक दिल्ली से नोयडा होकर नोयडा में 2 जगह ऑटो रिक्शा बदलकर रोडवेज की बाद से युवक मलवां में उतर गया था।वहां से पैदल गांव आया था।इसकी तबियत पहले से ही खराब थी।सूचना पर स्वास्थ टीम 2 जून को नेवालापुर ले गई थी।
कोरोना मीटर
कुल किए गए सैंपल - 2441
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 2110
शनिवार को प्राप्त कुल रिपोर्ट - 121
कुल पाजिटिव केसों की संख्या - 63
शनिवार को पाजिटिव केस की संख्या - 1
अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या - 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed