{"_id":"5edbe9d38ebc3e90240f8908","slug":"other-fatehpur-news-knp5641332142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की एक कार के साथ दो अंतर्राज्यी वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की एक कार के साथ दो अंतर्राज्यी वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। पुलिस ने अंतरराज्यीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लग्जरी कार चोरी के बड़े रैकेट के खुलासे का दवा किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक कार भी बरामद की गई। आरोपी बड़े शहरों से कार चोरी कर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी इटावा के रहने वाले हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल सिंह ने बताया कि शनिवार भोर पहर कस्बे के भवानीपुर गांव के पास अमीना मोड़ पर चोरी की कार के साथ दो संदिग्ध युवकों के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों को कार समेत कोतवाली लाया गया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम किशन (25) पुत्र भरत सिंह कश्यप निवासी कांशीराम कालोनी, सिविल लाइंस, इटावा बताया। जबकि दूसरे युवक ने अपना नाम अभिजीत उर्फ लाला वर्मा (27) पुत्र जितेंद्र वर्मा, पक्का तालाब पुरबिया कोतवाली इटावा बताया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर चार पहिया वाहन चोर हैं और उनके पास से बरामद हुई कार भी चोरी की है। जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। आरोपी अंतर प्रांतीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी दिल्ली से कार चोरी करके लाए थे और ग्राहक इंतजार में खड़े थे। बदमाश दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव सहित कई प्रांतों में कार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कार चोरों को पकड़ने में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल सिंह, एसआई जहार अहमद हेड कांस्टेबल शाहनवाज हुसैन शामिल रहे।
पुलिस ने हसवा कस्बे में मारा छापा
हसवा। कस्बे के मीरसदन मोहल्ले में बांदा जिले के बबेरू थाने की पुलिस ने वांछित के घर छापा मारा। साथ में हसवा चौकी की पुलिस भी रही। शनिवार को मोहल्ले के रहने वाले इसरार कुरैशी के घर पर छापा मारा। इसरार का पुत्र भूरा एक मामले में फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष बबेरू जयश्याम शुक्ल ने बताया कि गोवध के मामले में पांच आरोपी पकड़े गए थे। इसमें तीन बांदा जनपद के और दो अभियुक्त हसवा कस्बे के हैं। यह लोग पिकअप से गोमांस की तस्करी करते पकड़े गए थे। मौके पर एक अपराधी को पुलिस पकड़ कर ले गई है। संवाद