फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

डीआईओएस ने 10 नामीगिरामी स्कूलों के आय व्यय का मांगा व्यौरा

Sun, 07 Jun 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। डीआईओएस ने जिले के 10 नामीगिरामी स्कूलों से आय और खर्च का ब्योरा तलब किया है। साथ ही आयकर जमा करने का रिटर्न हफ्ते भर में मांगा है। सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर कुल 18 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक स्कूल से किताबें न खरीदने पर छात्र को टीसी पकड़ाने जाने के बाद डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने प्राइवेट स्कूल पर शिकंजा कसा है। उन्होंने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों के साथ सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिंदकी, खागा, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर शहजाद पुर खागा, विद्या निकेतन इंटर कालेज रानी कालोनी, विकास विद्या मंदिर जहानाबाद को नोटिस भेजकर ब्योरा मांगा है। नोटिस में डोनेशन धनराशि का विवरण, करीब 25 प्रतिशत बच्चों के प्रवेश की स्थिति, वार्षिक शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव, पांच साल का यूनिफार्म का विवरण, स्कूल से दी जाने वाली किताबों आदि का विवरण, शुल्क जमा करने वाली वेबसाइट का नाम, संस्था की दो साल की आडिट रिपोर्ट, अग्निशमन यंत्रों के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र, आयकर जमा करने का प्रमाणपत्र, वाहनों की संख्या और फिटनेस समेत 18 बिंदुओं की सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईओएस ने बताया कि सभी ब्योरा संकलित कर जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed