{"_id":"5edbe86d8ebc3e909f68fd42","slug":"other-fatehpur-news-knp564132049","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पटरी से मिट्टी ढुलाई कर रहे डंफरों को सिंचाई विभाग की टीम ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पटरी से मिट्टी ढुलाई कर रहे डंफरों को सिंचाई विभाग की टीम ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचय 16- नहर की पटरी से मिट्टी ढुलाई कर रहे डंपरों को रोकने पहुंची टीम।
मिट्टी ढुलाई कर रहे डंपरों को सिंचाई विभाग की टीम ने रोका
फतेहपुर। हाईवे के चौड़ीकरण में नहर की पटरी से ढुलाई कर रहे डंपरों का ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने इसकी सूचना संचाई विभाग के अधिकारियों को दी। रामगंगा नहर के सहायक अभियंता शिवम श्रीवास ने मौके पर आकर डंपरों को बंद कराया।
थरियांव थाना क्षेत्र के धरमदासपुर गांव के पास से रामगंगा नहर की थरियांव माइनर निकली है। माइनर की पटरी से ओवरलोड मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे। एक डंपर ने धरमदासपुर गांव के पास पुलिया तोड़ दी। गांव की रास्ता खराब होते देख ग्रामीण डंपरों को बंद कराने के लिए एकजुट हुए, लेकिन मिट्टी की ढुलाई बंद नहीं हुई। तब ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सहायक अभियंता शिवम श्रीवास, जेई अरविंद, जिलेदार संजीव अवस्थी मौके पर पहुंचे। सहायक अभियंता ने बताया कि मिट्टी की ढुलाई पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति के मिट्टी ढुलाई करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।